फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने लिखा - ‘तुमसे ज्यादा सामान मेरे पास’

Fri, 05 Aug 2016 12:43 AM IST
श्यामपुर।
विज्ञापन
गुमानीवाला में चोरों ने घर के शीशे पर कुछ इस तरह से लिखा कि- तुम्हारे घर से ज्यादा सामान मेरे पास है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुमानीवाला में बीती रात चोरों ने एक घर के गेट का दरवाजा तोड़कर लाखों के गहने और नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घर के लोग उस समय ऋषिकेश अस्पताल गए हुए थे। चोर जाते समय शीशे पर लिपस्टिक से लिखा हुआ एक नोट छोड़ गए कि मेरे पास तुमसे ज्यादा सामान है।
विज्ञापन

चीनी गोदाम मार्ग पर विजयपाल सिंह पयाल का आवास है। बुधवार रात करीब नौ बजे वह अपनी बीमार रिश्तेदार को लेकर ऋषिकेश अस्पताल चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब अस्पताल से घर वापस आये तो उनके होश उड़ गये। गेट का ताला टूटा हुआ था। आलमारी खुली थी और सारा सामान बिखरा था। लॉकर में रखे आभूषण, नकदी के अलावा लैपटॉप गायब मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पयाल ने बताया कि चोर करीब साठ हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात ले उड़े हैं। चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर कितने बेखौफ थे, इसकी बानगी उस समय सामने आई जब घर के शीशे पर चोरों द्वारा लिखा मिला कि तुम्हारे से ज्यादा सामान मेरे पास है। घटना पर कांग्रेसी नेता मनोज गुसाईं ने आक्रोश जताया। उन्होंने पुलिस ने वारदात के जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें