फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक तोड़ बाइक ले उड़ा चोर, डिग्गी में15 हजार भी गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लॉक लगाकर पार्क की गई बाइक को चोर ले उड़ा। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बाइक की डिग्गी में रखे 15 हजार से भी वह हाथ धो बैठा। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रेशम माजरी लाल तप्पड़ निवासी शुभम कुमार पुत्र किशन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह रविवार की शाम सात बजे साईं घाट पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी बाइक (यूके07डीई 7524) को पार्क किया था। लेकिन जब एक घंटे बाद वह लौटे तो बाइक अपनी जगह नहीं थी। बाइक को गायब देख उनके होश उड़ गए। बाइक की डिग्गी में 15 हजार भी रखे थे। शुभम ने आसपास गलियों में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कुछ पता न चला। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
----------------------------------
स्कूटी का लॉक तोड़ चोरी की कोशिश
ऋषिकेेश। रेलवे रोड स्थित घर के बाहर खड़ी स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति ने चुराने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक रेलवे रोड महाराष्ट्र निवास निवासी दया शंकर पांडेय पुत्र स्व. बल्लभ भाई पांडेय बाजार से शाम करीब साढ़े छह बजे स्कूटी से घर लौटे थे। स्कूटी (यूके14एफ 5013) को लॉक लगा वह घर के भीतर चले गए थे। था। इसके बाद रात को छोटा भाई ऑफिस से बाइक से घर लौटा। उन्होंने बाइक अंदर लगाई और स्कूटी अंदर लगाने के लिए चाबी मांगी। बाहर आकर देखा स्कूटी का लॉक टूटा हुआ था। मगर, स्कूटी स्टॉर्ट न होने की वजह से उसे ले जाया नहीं जा सका। पीड़ित ने कोतवाल से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से इसकी पहचान करने की गुहार लगाई है। वहीं, कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, घटनास्थल के सामने के एक गोदाम में सीसीटीवी लगा है। इसकी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की पहचान जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें