फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कार्तिक पूर्णिमा पर बाजारों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर ऋषिकेश का मुख्य बाजार पैक रहा। घाट रोड, तिलक रोड, रेलवे रोड, मुखर्जी मार्ग आदि जगहों पर पर्यटकों की भीड़ रही। मुख्य मार्ग और आंतरिक मार्गों पर वाहनों का दबाव रहा। सबसे अधिक भीड़ हरिद्वार राजमार्ग स्थित पुरानी चुंगी से घाट चौक, देहरादून तिराहा और चंद्रभागा पुल तक रही। सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंगते रहे। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चाक चौराहे पर पुलिस और होमगार्ड के कर्मचारी नजर आए। कई जगहों पर बाहरी राज्यों से आने वाले सैलानियों के वाहन नो एंट्री जोन में घुस गए, जो यातायात में बाधा बने रहे।
विज्ञापन






Iदो भागों में बंटी गंगा की जलधाराI

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा का जलस्तर कम रहा। त्रिवेणीघाट पर गंगा की जलधारा दो भागों में बंट गई। घाट पर पानी कम होने के कारण श्रद्धालुओं ने घाट से करीब 10 मीटर आगे मुख्य धारा पर पहुंचकर स्नान किया। मुख्यधारा के चपेट में कोई श्रद्धालु न आए, इसके लिए जगह-जगह जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मुस्तैद रही। गंगा की जलधारा दो भागों में बंटी होने से ठंड के कारण श्रद्धालुओं को भी परेशानी हुई। कई श्रद्धालुओं ने घाट पर ही गंगा का आचमन किया। कई श्रद्धालुओं ने मुख्यधारा पर पहुंचकर गंगा में स्नान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें