फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh AIIMS: आयुष्मान कार्डधारकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू, नहीं रहेगा लाइनों में लगने का झंझट

Wed, 13 Sep 2023 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

एम्स में आयुष्मान कार्डधारक मरीज का भर्ती पर्चा बनवाने और डिस्चार्ज प्रक्रिया के लिए तीमारदारों को उधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
एम्स ऋषिकेश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स में आयुष्मान कार्डधारक मरीजों के लिए राहत की खबर है। मरीजों के पंजीकरण के लिए अब तीमारदारों को एम्स में मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। आयुष्मान कार्डधारकों की सुविधा के लिए एम्स प्रशासन ने अस्पताल भवन के प्रत्येक तल पर आयुष्मान पंजीकरण काउंटर की व्यवस्था कर दी है।

विज्ञापन


एम्स में आयुष्मान कार्डधारक मरीज का भर्ती पर्चा बनवाने और डिस्चार्ज प्रक्रिया के लिए तीमारदारों को उधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। एम्स प्रशासन की ओर से प्रत्येक तल पर खोले गए पंजीकरण काउंटर पर आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के लिए एकल खिड़की व्यवस्था मिलेगी। काउंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल ब्लाॅक के तृतीय, चतुर्थ, पंचम और छठे तल पर अलग-अलग आयुष्मान काउंटर खोले गए हैं।

Rishikesh: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए शुरू होने जा रही उड़ान, जानें यात्री कबसे उठा पाएंगे फायदा
विज्ञापन


इन सभी तलों पर स्थित विभिन्न वार्डों में भर्ती आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को अब एडमिशन, डिस्चार्ज और बिलिंग आदि कार्यों के लिए भूतल पर आने की आवश्यकता नहीं होगी। प्राे. मित्तल ने बताया कि ट्राॅमा बिल्डिंग में भी द्वितीय तल के डी ब्लाॅक में ट्राॅमा मरीजों के लिए अतिरिक्त आयुष्मान काउंटर है। जबकि डायलिसिस मरीजों के लिए अस्पताल की चौथी मंजिल में पहले से ही एक काउंटर है।

इलाज से संबंधित जानकारी के लिए हेल्प डेस्क
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि अस्पताल में इलाज संबंधी जानकारी के लिए पूछताछ और हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। कोई भी मरीज अथवा तीमारदार इन्क्वायरी नंबर 8475000144 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी ले सकता है। अस्पताल के भूतल में न्यूरो ओपीडी के निकट सेवावीर हेल्प डेस्क भी स्थापित है।
विज्ञापन


ट्राॅमा हेल्प लाइन नंबर पर चिकित्सीय परामर्श भी मिलेगा
एम्स के ट्राॅमा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 18001804278 पर अब ट्राॅमा मरीजों के लिए आघात चिकित्सीय परामर्श सुविधा भी शुरू की गई है। उक्त टोल फ्री नंबर सप्ताह के सभी दिनों में 24 घंटे कार्य करता है। इस नंबर पर संपर्क कर ट्राॅमा वार्ड में भर्ती मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी, बेड की उपलब्धता, किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर घायल मरीज के तात्कालिक उपचार संबंधी मेडिकल परामर्श और डिस्चार्ज होने वाले मरीज टेलीमेडिसिन कंसल्टेंसी के रूप में आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें