फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कैंसर मरीजों का आसरा बना ‘अपना घर’

विज्ञापन
विज्ञापन
Iछह महीने में 300 से अधिक मरीजों ने अपना घर की सुविधाओं का उठाया लाभI
विज्ञापन

I- दूर दराज से आने वाले मरीजों के ठहरने की है निशुल्क व्यवस्थाI
निर्मल बाग, विस्थापित कॉलोनी स्थित ‘अपना घर’ एम्स ऋषिकेश के अलावा शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले कैंसर मरीजों का आसरा बना हुआ है।
इंटास फाउंडेशन की ओर से बीते छह महीने से यह आवास संचालित हो रहा है। आवास में दूर दराज से आने वाले कैंसर मरीजों के ठहरने की निशुल्क व्यवस्था है। इसके अलावा उनके खाने पीने की भी व्यवस्था है। साथ ही मरीज के साथ आने वाले एक तीमारदार को खाने का सामान दिया जाता है। जो मरीज की सुविधा के अनुसार खाना बनाते हैं। कुछ ऐसे मरीज भी यहां ठहरते है, जिनके साथ कोई तीमारदार नहीं होता है। ऐसे मरीजों को दूसरे तीमारदार खाना बना कर देते हैं।
विज्ञापन


फाउंडेशन के पदाधिकारी नवीन ने बताया कि यहां पर रहने वाले मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचाने के लिए वाहन की सुविधा भी उपलब्ध है। बीते छह महीने में 300 से अधिक मरीजों ने अपना घर की सुविधाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि मरीजों का मनोबल बढ़ाने के लिए अपना घर में दो काउंसलर हैं।
विज्ञापन

मरीज की मानसिक स्थिति को देखकर उन्हें एक पारिवारिक माहौल देने का प्रयास करते हैं। जिस मरीज को फिजियोथेरेपी की आवश्यकता होती है उसके लिए अपना घर में समय-समय पर फिजियोथेरेपिस्ट को भी बुलाया जाता है। यही नहीं इस सेंटर में मरीजों का जन्मदिन भी मनाया जाता है। त्योहार भी सभी साथ मिलकर मनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें