फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बंद मकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम

Wed, 23 Sep 2026 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतीतनगर में बीती रात एक और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया। सप्ताह भर में चोरी की यह तीसरी घटना है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मामला राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप का है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब एक बजे दो लोगों ने पुष्पा पांडे के मकान का ताला तोड़कर पूरा घर खंगाल दिया। चोरो ने कई कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया है। घटना के वक्त पुष्पा अपने बेटी अनिता के यहां गयी हुई थी। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना पुष्पा को दी। पुष्पा ने इसकी जानकारी रायवाला पुलिस को दी। पुष्पा पांडे ने बताया कि पूर्व में भी उनके मकान में दो बार चोरी की वारदात हो चुकी है जिनका खुलासा आज तक नही हो पाया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। जिसमें दो युवक चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि टीम मामले की जांच में लगी है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें