फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: युवक ने गंगा में लगाई छलांग

Wed, 04 Feb 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेणीघाट चौकी अंतर्गत आस्था पथ से एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में छलांग लगा दी। आपदा राहत दल और जल पुलिस के जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला और सीपीआर दिया। वर्तमान में युवक का एम्स में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। त्रिवेणीघाट के आस्था पथ पर भानियवाला निवासी प्रांजल (35) ने संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में छलांग लगा दी। युवक को गंगा में बहता देख स्थानीय लोगों में चीख पुकार मच गई।



त्रिवेणी घाट पर तैनात आपदा राहत दल और जल पुलिस के जवान त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने उपकरणों के साथ युवक को बचाने के लिए गंगा में कूद गए। काफी मशक्कत के बाद युवक को 72 सीढ़ी के समीप गंगा से बाहर निकाला गया। युवक की सांस और धड़कन बंद हो गई थी।
विज्ञापन


बचाव दल की ओर से युवक को लगातार सीपीआर दिया गया, उसके बाद युवक की सांस और धड़कन चलने लगी। उसके बाद युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक युवक ने त्रिवेणीघाट पर जरूरतमंद लोगों को पैसे बांटे। उसके बाद उसने आस्था पथ किनारे अपना मोबाइल फोन रखा और गंगा में छलांग लगा दी। कोतवाली पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी।



बचाव कर्मचारियों में हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल हरीश गुसाईं, हेड कांस्टेबल चैतन्य कुमार, वरिष्ठ गोताखोर विनोद सेमवाल, आरक्षी भुवन खुमरियाल, आरक्षी हरीश कुमार, आरक्षी संतराम, आरक्षी अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें