फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कांग्रेस में निष्ठा व जीतने की क्षमता वाले दावेदार को मिलेगा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
त्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने निकाय चुनाव को लेकर रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी सहित सभी फ्रंटल संगठन अध्यक्ष, पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष और मेयर-पार्षद पद के दावेदारों के साथ बैठक की। रविवार को बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव के संबंध में सुझाव लिए गए। प्रदेश सह प्रभारी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि मेयर या पार्षद का टिकट पाने के सिर्फ दो मापदंड रखे गए हैं। कांग्रेस के प्रति निष्ठा और जीतने की क्षमता रखने वाले दावेदार इस चुनाव में टिकट प्राप्त करने के प्रथम हकदार हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस के मेयर का टिकट पार्टी के लिए सदैव कार्य करने वाले कार्यकर्ता को मिलना चाहिए। जिन दावेदारों को टिकट न मिले, उनको भी यह प्रण लेना चाहिए कि वह बिना किसी हताशा और द्वेष के कांग्रेस प्रत्याशी के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे। इसके बाद सह प्रभारी ने त्रिवेणीघाट पहुंचकर गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्होंने मां गंगा से कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, विजय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, महंत विनय सारस्वत, दीप, सुधीर राय, राकेश अग्रवाल, ललित मोहन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें