फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: शिवालिक क्लब ने जीता फुटबाल का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में स्व. वीरेंद्र सिंह नेगी मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें शिवालिक क्लब ने आरबीएफसी को 1-0 से मात दी।
विज्ञापन




टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा किया। उद्घाटन निवर्तमान पार्षद विपिन पंत और विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने किया। प्रत्येक टीम ने दो-दो लीग मैच खेले। पहले सेमीफाइनल में आरबीएफसी ने अनारवाला को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में शिवालिक क्लब ने उत्तराखंड क्लब को टाई ब्रेकर में 3-2 से हराया। फाइनल मैच शिवालिक क्लब और आरबीएफसी के बीच खेला गया। इसमें शिवालिक क्लब ने 1-0 से आरबीएफसी को शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। विजेताओं को समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल की ओर से ट्राॅफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट समिति के कैप्टन सुशील रावत, पंकज कुमार सती, सुशील सैनी, विजयपाल सिंह, बद्री प्रसाद सती, मनोज कुमार गुप्ता, मोनिका रौतेला, सुरेश चंद्र बलोदी, अनूप वशिष्ठ, नरेंद्र सिंह रावत, आत्माराम रतूड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें