फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बेरहम हुआ मौसम, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर पर गिरे ओले। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
तीर्थनगरी में झमाझम बारिश होने से मौसम बेरहम हो गया। सुबह से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी दोपहर बाद तेज बारिश में तब्दील हो गई। वहीं, सर्द हवाओं नेे और भी ठंड बढ़ा दी। इस कारण लोग दोपहर बाद घरों में ही कैद रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हल्का कोहरा होने के बाद सुबह नौ बजे से बारिश की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कि दोपहर दो बजे तक बनी रही। इसके बाद बूंदाबांदी तेज बारिश में बदल गई, जो देर रात तक जारी रही। इस दौरान बारिश के साथ ही सर्द हवाओं का दौर भी चला। इससे मौसम और भी सर्द हो गया। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि तीर्थनगरी में सर्दी का सितम आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को तीर्थनगरी का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
वहीं, तेज बारिश के बीच तीर्थनगरी के अधिकांश इलाकों में बिजली ने काफी परेशान किया। हालांकि तेज बारिश से किसी भी तरह की कोई जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। उधर, विश्व प्रसिद्ध पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर तथा आसपास क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पड़े। मंदिर के मुख्य पुजारी शिवानंद गिरी महाराज ने बताया कि ओले पड़ने से नीलकंठ क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

--------------------------------------
बारिश से खोली ड्रेनेज सिस्टम की पोल
ऋषिकेश। बुधवार दोपहर बाद हुई तेज वर्षा ने तीर्थनगरी के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। नालियों से ओवर फ्लो होकर सीवर सड़क पर बहता रहा। बारिश से हरिद्वार रोड, पुरानी चुंगी, दून रोड, कोयल ग्रांट, लक्ष्मण झूला रोड समेत आंतरिक मार्गों में पुष्कर मंदिर मार्ग, प्रगति विहार रोड, शिवाजी नगर, सोमेश्वर नगर, गंगानगर, शांतिनगर, हीरालाल मार्ग आदि जगहों पर नालियों से सीवर ओवर फ्लो होकर बहता रहा। इससे दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें