फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: खनन पट्टा जारी करने के विरोध में धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- मांग पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की दी चेतावनीI
विज्ञापन




साहब नगर स्थित सौंग नदी में खनन पट्टा जारी किए जाने के विरोध में साहब नगर के ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीण बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और बाढ़ के दौरान बही भूमि का सीमांकन करने की मांग को लेकर डटे रहे। मांग पूरी नहीं होने तक ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।



शुक्रवार को ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने ग्राम पंचायत को सूचित किए बिना यहां खनन पट्टा जारी कर दिया है। इससे पूर्व में भी सौंग नदी में खनन पट्टा आवंटित कर दिया गया था। उस समय भी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था।
विज्ञापन


अब एक बार फिर प्रशासन की ओर से गांव की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए खनन पट्टा जारी कर दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन होने से सौंग नदी की धारा का रुख साहबनगर की ओर हो जाएगा। जिससे गांव को बाढ़ से और खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन




कहा, पहले प्रशासन बाढ़ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। ग्रामीणों की भूमि का सीमांकन करें, ताकि बाढ़ में बही भूमि मिल सके। इस मौके पर रण बहादुर, हर्ष सिंह नेगी, शमशेर राणा, विजयपाल नेगी, विमल राणा, शांति बहादुर, उत्तम रौथाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें