फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: होटल के कमरे में लटका मिला विदेशी महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
I- मेडिटेशन के लिए 12 दिसंबर को तपोवन पहुंचा था 10 विदेशी पर्यटकों का दल
विज्ञापन

I

I
I

I- तीन जनवरी को दल से अलग हो गई थी युवती, मोबाइल फोन भी चल रहा था बंदI



तपोवन क्षेत्र के होटल राज रिजॉर्ट के कमरे में एसी के तार से विदेशी महिला का शव लटका मिला है। बताया जा रहा है कि मेडिटेशन के लिए विदेशी पर्यटकों का ग्रुप ऋषिकेश आया हुआ था। महिला बीते 3 जनवरी को अपने ग्रुप से अलग हो गई थी। पुलिस ने दूतावास के माध्यम से परिजनों को घटना से सूचित कर दिया है। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मान कर जांच कर रही है।

शुक्रवार को किर्गिस्तान गणराज्य निवासी एन्यूरा एब्येशेवा ने सत्य साधना संस्थान तपोवन की महिला नव्या के माध्यम से थाना मुनिकीरेती को सूचना दी। इसमें बताया कि उनके साथ की एसुल्लयू करमानालिवा (32) ने बीते 3 जनवरी को होटल हॉलिडे होम में चेक इन किया। उसके बाद अपना सामान रखा और बाहर चली गई। फिर वापस नहीं लौटी और उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है। तब से ये लोग उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन




उधर, राज रिजॉर्ट प्रबंधन ने भी शुक्रवार को सूचना दी कि उनके होटल में एक विदेशी महिला का शव लटका है। सूचना पर थाना मुनिकीरेती के एसएसआई योगेश पांडेय, चौकी प्रभारी तपोवन दीपिका तिवारी मौके पर पहुंचे। तार से लटके महिला के शव की पहचान लापता एसुल्लयू करमानालिवा के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि दूतावास के माध्यम से महिला के परिजनों को सूचना भेजी जा रही है।





I12 दिसंबर को आया था 10 पर्यटकों का दलI

एन्यूरा के अनुसार, 12 दिसंबर को दिल्ली से 10 विदेशियों का दल तपोवन पहुंचा। यहां सभी लोग संस्थान में मेडिटेशन के लिए रुके थे। 2 जनवरी को मेडिटेशन कोर्स समाप्त होने के बाद सभी होटल आयुष्मन रिट्रीट में रुके। 3 जनवरी को एसुल्लयू ने होटल हॉलिडे होम में चेकइन किया था। फिर कहीं लापता हो गई। उसका सारा सामान अब भी होटल हॉलिडे होम में रखा है।



Iघूमते-घूमते पहुंची होटल मेंI

एसुल्लयू का होटल राज रिजॉर्ट में कोई एंट्री नहीं है। एसएसआई योगेश ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि यहां उक्त महिला घूमते-घूमते पहुंची थी। होटलकर्मियों ने पुलिस को बताया कि होटल के कमरे बंद नहीं रहते हैं। ऐसे में महिला कमरे में चली गई होगी। महिला उक्त होटल के कमरे में कब आई, इस बात की जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन




Iडिप्रेशन में थी महिलाI



महिला के साथियों ने पुलिस को बताया के महिला डिप्रेशन में भी। एसएसआई योगेश पांडे ने बताया कि महिला का कुछ समय पूर्व तलाक हुआ था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें