फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपन की आंखों से दो लोगों को मिलेगी रोशनी

Thu, 05 Jan 2017 01:46 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
आई बैंक - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मरने के बाद भी चंद्रेश्वरनगर के सपन विश्वास (52) की आंखें दो लोगों की जिंदगी में रोशनी करेंगी। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की पहल पर डॉक्टरों ने उनके दोनों कार्निया सुरक्षित कर लिए हैं।
विज्ञापन

लायंस क्लब अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि सपन की मौत की खबर के बाद उनकी पत्नी लीला विश्वास से उनके पारिवारिक सदस्य मधुसूदन सरकार और निवेदिता सरकार ने नेत्रदान की इच्छा जताई। लीला ने हिमालयन हॉस्पिटल को नेत्रदान की सहमति दी।

इसके बाद डा. निष्ठा यादव सहयोगी टीम के साथ उनके आवास पर पहुंची और कॉर्निया निकाला। गोपाल नारंग ने बताया कि यह क्लब का 118वां सफल नेत्रदान का प्रयास रहा। इस कार्य में चंद्रभूषण कपूर, विशाल बिंदल, मनीष गोगिया, नवल कपूर, काकुली, तापस ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें