फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: आग लगने के बाद बिना चालक चलता रहा ट्रक

Thu, 22 Jan 2026 01:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मियांवाला फ्लाईओवर पर बीती रात एक मिनी ट्रक अचानक आग की लपटों से घिर गया। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन बिना चालक के जलता हुआ ट्रक काफी देर तक फ्लाईओवर पर आगे बढ़ता रहा। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


हर्रावालना पुलिस चौकी अंतर्गत मियांवाला फ्लाईओवर पर एक मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक जब मियांवाला फ्लाईओवर को क्राॅस कर रहा था तो चालक को धुआं उठता दिखाई दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता वाहन ने आग पकड़ ली और धूं-धूंकर जलने लगा।



चालक वाहन से कूद कर बाहर आ गया। जलता हुआ ट्रक फ्लाईओवर के ऊपर काफी दूर तक चलता रहा। हर्रावाला चौकी प्रभारी रघुवीर कपरूवाण ने बताया कि आग लगने के बाद ट्रक धीरे-धीरे आगे की ओर आ रहा था। मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया। इस दौरान फ्लाईओवर से नीचे का यातायात डायवर्ट कर दिया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण तकनीकी खराबी अथवा शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें