फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: त्योहारों पर मिठाइयों में मिलावट का खतरा, खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान ठप

Thu, 22 Oct 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- दीपावली और भैयादूज से पहले बाजारों में बढ़ी रौनक, मावे, दूध और मिठाइयों की जांच न होने से उपभोक्ताओं की सेहत पर खतरा
विज्ञापन

ढालवाला। दीपावली और भैयादूज नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लोग खरीदारी और घरों की साफ-सफाई में जुटे हैं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ रही है। इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सैंपलिंग और जांच अभियान शुरू नहीं होने से मिलावट का खतरा बना हुआ है।

त्योहारी सीजन में मिठाई, मावे, दूध और पनीर की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। मांग पूरी करने के लिए बाहरी राज्यों से कम गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की आपूर्ति और मिठाइयों में प्रतिबंधित रंगों व केमिकल के इस्तेमाल की आशंका रहती है। वहीं, कुछ दुकानों पर खुले में धूल और मक्खियों के बीच मिठाइयां रखे जाने से भी खाद्य सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों और जागरूक उपभोक्ताओं का कहना है कि त्योहारों से पहले विभाग को सक्रिय होकर दुकानों की जांच और खाद्य पदार्थों के नमूने लेने चाहिए, ताकि मिलावट पर रोक लग सके। उन्होंने विभाग से जल्द अभियान चलाकर उपभोक्ताओं की सेहत सुरक्षित रखने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट-
त्योहार को देखते हुए समय समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है, आगामी त्योहार को लेकर मंगलवार से फिर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बलवंत चौहान, खाद्य निरीक्षक, टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें