फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मेरठ के तलवार दंपती ने शुरू की जनसंख्या नियंत्रण पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मेरठ के तलवार दंपती ने शुक्रवार को ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लेकर जनसंख्या नियंत्रण का संदेश देते हुए शहर में पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

दिनेश तलवार ने बताया कि वह पिछले 32 वर्षों से देशभर में घूमकर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस दौरान वह लोगों से संवाद करते हुए देश में जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी नीतियां बनाए जाने की अपील करते हैं। वे लोगों से छोटा परिवार, सुखी परिवार का संदेश अपनाने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें