जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य की 720वीं जयंती पर विरक्त वैष्णव मंडल समिति की ओर से क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम, सीता और भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
शुक्रवार को महामंडलेश्वर महंत दयाराम दास के सानिध्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा स्वामी रामानंद संत आश्रम मायाकुंड से शुरू होकर मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर, निर्मल आश्रम, सुभाष चौक, मुखर्जी मार्ग, हरिद्वार मार्ग, तिलक रोड, हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड होते हुए वापस आश्रम में संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महंत डॉ. स्वामी नारायण दास ने स्वामी रामानंदाचार्य को विश्व का आदर्श और मार्गदर्शक बताया।
शोभायात्रा में महामंडलेश्वर दयाराम दास, महामंडलेश्वर ईश्वर दास, वृंदावन दास, महंत सुरेश दास, महंत विनय सारस्वत, स्वामी गणेश दास, रामकृपालु दास, हरग्रीवाचार्य, चंद्रवीर पोखरियाल, दीप शर्मा, संदीप गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, पंडित रवि शास्त्री, चेतन शर्मा, लक्ष्मीनारायण ब्रेजा, जयेंद्र रमोला, अजय कथूरिया, अजय गोयल, इंद्रकुमार गोदवानी, माला मिश्रा, श्याम शर्मा, प्रवेश चमोली, डॉ. अनिल कश्यप आदि मौजूद रहे।
शोभायात्रा में सजाई राम-सीता की झांकी।- फोटो : RISHIKESH