फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मैदान सजा, मुकाबले हुए, नतीजे भी आए... चैंपियन का नाम अब तक गायब

Mon, 05 Oct 2026 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- 32 स्कूलों के 1400 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
विज्ञापन

- प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने के बावजूद चैंपियन का एलान नहीं
ऋषिकेश। मैदान सजा, मुकाबले हुए, नतीजे भी आए... लेकिन चैंपियन का नाम अब तक गायब है। प्रांतीय युवा कल्याण विभाग की ओर से जीआईसी आईडीपीएल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी को संपन्न हुए तीन सप्ताह बीत चुके हैं, बावजूद इसके विभाग अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता की घोषणा नहीं कर पाया है। विभिन्न खेलों के परिणाम घोषित होने के बाद अब सभी स्पर्धाओं के प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन का इंतजार है।
12 से 14 सितंबर तक हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विधानसभा क्षेत्र के 32 स्कूलों के 1400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं लेकिन सभी खेलों के प्रदर्शन के आधार पर चैंपियन टीम व विद्यालय के नाम की घोषणा का इंतजार बना हुआ है। बीते 25 सितंबर को विभागीय अधिकारियों ने कहा था कि प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों और टीमों का डाटा तैयार कर लिया गया है। इसी आधार पर चैंपियंस ट्रॉफी के विजेता का निर्धारण किया जा रहा है। तब अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी की घोषणा कर दी जाएगी। लेकिन उक्त बयान के 10 दिन बाद भी विभाग चैंपिंयस ट्राफी की घोषणा नहीं कर पाया है। ऐसे में खिलाड़ियों और विद्यालयों को अब चैंपियंस ट्रॉफी के अंतिम परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस संबंध में प्रांतीय युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। जल्द चैपिंयन ट्राफी की घोषणा की जाएगी। प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक ऋषिकेश।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें