फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: बलिदानियों के आंगन की मिट्टी कलश में भरकर सैन्य धाम भेजी

विज्ञापन
बलिदानी विनोद भंडारी के आंगन की मिट्टी को कलश में ले जाते विधायक और अन्य: जागरूक पाठक - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों से लोहा लेते हुए पिछले वर्ष आठ जुलाई को बलिदान हुए अठूरवाला के बलिदानी नायक विनोद भंडारी के आंगन की मिट्टी को कलश में भरकर पूरे सम्मान के साथ देहरादून में बनाए जा रहे सैनिक धाम के लिए रवाना किया गया।
क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व सैनिक और क्षेत्रीय लोग काफी संख्या में बलिदानी विनोद भंडारी के घर पहुंचे। बलिदानी के चित्र पर श्रद्धांजलि देने और परिवार की कुशलक्षेम पूछने के बाद आंगन की मिट्टी को कलश में भरा गया। कलश के ऊपर बलिदानी का नाम और पूरा विवरण अंकित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद बलिदानी के आंगन की मिट्टी को सैन्य धाम के लिए रवाना किया गया। कलश को रवाना करते हुए बलिदानी के माता पिता, पत्नी और बच्चों की आंखें भर आई।
मौके पर सभासद संदीप नेगी, बलिदानी की मां शशि देवी, पिता बीर सिंह भंडारी, पत्नी नीमा, बेटा सारांश, बिटिया कास्वी, सरोप नयाल, बेताल नेगी, विनोद नेगी आदि उपस्थित रहे। वहीं संगतियावाला, भानियावाला में बलिदानी मेजर प्रणय नेगी ने आंगन से भी कलश में आंगन की मिट्टी लेकर सैन्य धाम भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें