फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिसों के बाहर उड़ती रही सामाजिक दूरी की धज्जियां

विज्ञापन
खाद्य पूर्ति विभाग कार्यालय के बाहर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। शहर और उससे सटे क्षेत्रों में कोरोना के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है, लेकिन सरकारी कार्यालयों के बाहर सामाजिक दूरी को नजरंदाज किया जा रहा है। सोमवार को दो दिन बाद ऑफिस खुले तो तहसील में श्रम विभाग के कार्यालय के बाहर श्रम कार्ड से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए चंद्रेश्वर नगर, शीशमझाड़ी से काफी मजदूर और उनके परिवार के लोग पहुंचे। विभाग की ओर से अपने कार्यालय के बाहर तो रस्सी डाल दी गई थी, लेकिन सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। यही हाल पूर्ति निरीक्षक के कार्यालय के बाहर का था। यहां पर कार्ड में यूनिट बढ़ाने, राशनकार्ड को ऑनलाइन कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें