रायवाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रायवाला में स्काउट गाइड तृतीय सोपान कार्यक्रम का समापन हो गया है। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन सांकृतिक कार्यकम के साथ किया गया। विद्यालय के नौ स्काउट एवं चार गाइड को सफलतापूर्वक तृतीय सोपान उत्तीर्ण करने पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। तृतीय सोपान का परीक्षण शिविर 18 से 20 नवंबर तक आयोजित किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रीता इंद्रजीत, स्काउट गाइड प्रभारी मनोज कुमार मलिक, स्काउट मास्टर राजेश कुमार, रेखा चैहान, संजीव उपाध्याय, तिलक धीमान, मोहित मलिक, उप प्राचार्य अंजु गुसाईं उपस्थित रहे। संवाद