श्यामपुर। गुमानीवाला में सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी की ओर से समाजसेवी अक्षत गोयल, विमल ठाकुर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट को अधिक रक्तदान करने पर सम्मानित किया गया। वहीं, शिक्षक नरेंद्र खुराना को उनके लेखन, साहित्य, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक सम्मान मिलने पर सम्मानित किया गया। सोसाइटी के संस्थापक डीबीपीएस रावत ने कहा कि शिक्षा और संस्कार समाज की सशक्त नींव हैं। सोसाइटी की ओर से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को 30 ट्रैक सूट वितरित किए गए। इस मौके पर राम सिंह पंवार, संजय प्रेम सिंह बिष्ट, पंकज अग्रवाल, विकास नेगी, शिवेंद्र ध्यानी आदि शामिल रहे। संवाद