फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: अनुबंधित बस का समय बदलने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन




कर्णप्रयाग रूट की अनुबंधित बस का समय बदलने का लगाया आरोप

कर्णप्रयाग मार्ग की अनुबंधित बस का समय बदलने पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कड़ा आक्रोश जताया है। संयुक्त परिषद ने एजीएम पर अनुबंधित बस सेवा का समय बदल कर इस रूट पर बदरीनाथ तक संचालित होने वाली रोडवेज बस को फेल करने का आरोप लगाया है। संयुक्त परिषद ने कहा कि यदि अनुबंधित बस का समय पूर्व की भांति नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा।

रोडवेज मुख्यालय की ओर से चार माह से एक अनुबंधित बस कर्णप्रयाग तक संचालित की जा रही है। मुख्यालय की ओर से इस बस का समय सुबह 7 बजे तय किया गया है। इसी रूट पर ऋषिकेश से सुबह 5:30 बजे बदरीनाथ तक रोडवेज की बस संचालित होती है। रोडवेज संयुक्त कर्मचारी परिषद ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को रोडवेज के एजीएम कार्यालय की ओर से बिना मुख्यालय की अनुमति के अनुबंधित बस का समय 7 बजे की बजाय सुबह 5 बजे कर दिया गया।
विज्ञापन




शनिवार को जब यह बस 5 बजे कर्णप्रयाग के लिए सवारी भरने लगी तब कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष भुवन सेमवाल और शाखा मंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि रोडवेज की बदरीनाथ मार्ग पर संचालित होने वाली बस को फेल करने के लिए यह षडयंत्र रचा जा रहा है। जिससे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद पूरा नहीं होने देगा।

उन्होंने कहा कि यदि मुख्यालय की ओर से जारी समय सारणी के अनुसार अनुबंधित बस का संचालन नहीं किया जाता है तो संयुक्त परिषद एजीएम कार्यालय के बाहर धरना देने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने आरोप लगाया की रोडवेज बसों के लिए पार्ट्स और मोबिल ऑयल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। अगस्त माह में ब्रेकडाउन होने वाले रोडवेज बसों का विवरण उपलब्ध नही कराया जाता है तो 20 अक्तूबर से एजीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन








बदरीनाथ मार्ग पर यात्री ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। सुबह 5 बजे बस सेवा की आवश्यकता थी। इसलिए समय बदला गया है। बस सेवा का समय बदलने से किसी अन्य सेवा को कोई नुकसान नहीं है। कर्णप्रयाग और बदरीनाथ रूट पर संचालित होने वाली दोनों बसें भरकर जा रही हैं। - पीके भारती, एजीएम ऋषिकेश रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें