फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: सड़क नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने पारित किया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआजादी के बाद से अब तक नहीं बन पाई पहाड़ी नाहीकलां क्षेत्र में सड़क
विज्ञापन

I

Iग्राम पंचायत की खुली बैठक में ग्रामीणों ने जताया आक्रोशI



देश की आजादी के बाद से लेकर अब तक डोईवाला विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र नाहीकलां में सड़क नही पहुंच पाई है। क्षेत्र के लोग राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक इसकी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। नाराज ग्रामीणों ने अब आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान बहिष्कार करने की घोषणा की है। ग्रामसभा की खुली बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन




नाहीकलां के ग्रामीण सिंधवाल गांव पुल से कोटला नाहीकलां लगभग छह किलोमीटर और सतेली गैरवाला से रैठवाण गांव आठ किलोमीटर नए मोटर मार्ग की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने मोटर मार्ग बनाने की घोषणा भी की गई थी। जिस पर अब तक अमल नही हुआ है। जिस कारण अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है। इसलिए ग्रामीणों ने ग्रामसभा में खुली बैठक में आगामी चुनाव में इसका जवाब दिए जाने का निर्णय लिया है। ग्राम प्रधान देवेंद्र दत्त ने कहा कि सड़क न होने से लोग पलायन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन में अनुज सिंह, जयदेव तिवाडी, शमशेर सिंह, जितेंद्र सिंह, सुखदेव तिवाडी, दिनेशचंद, मनोहर सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन






Iसड़क बनने से इन गांवों को मिलेगा लाभI

नाहीकलां में सड़क बनने से सिंधवाल गांव, बडकोट, नाहीकलां, नाहीखुर्द, जाकर, कैरवाणगांव आदके करीब 400 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें