फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दूसरे दिन भी जारी रहा सभासदों का धरना

Fri, 09 Jan 2026 07:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोईवाला। अस्वीकृत प्रस्तावों को स्वीकृत करने और विकास कार्यों को गति नहीं मिलने से नाराज सभासदों ने दूसरे दिन भी धरना जारी रखा।
शुक्रवार को दूसरे दिन भी सभासद नारेबाजी कर धरना पर बैठ गए। सभासदों का कहना था कि नगर पालिका प्रशासन उनकी मांगों को समझ नहीं पा रहा है। सभासद संदीप सिंह नेगी ने कहा कि पालिका बोर्ड गठन के नौ माह होने के बावजूद विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहे हैं। विकास के मुद्दे पर सभासदों की उपेक्षा से असंतोष का वातावरण बन गया है। सभासद प्रदीप नेगी ने कहा कि जिन प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। पहले उन कामों को प्राथमिकता के साथ कराया जाना चाहिए। सभासद इन मुद्दों पर निर्णायक संघर्ष करेगे। इस अवसर पर सभासद कल्पना नेगी राणा, अरुण सोंलकी, पूर्व सभासद हिमांशु राणा, विनीत मनवाल, बेताल सिंह नेगी और गुलाब सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें