फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर को भूमिगत करने से पूर्व होगा समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। बुल्लावाला-झबरावाला की नहर को भूमिगत करने से पहले विभागीय अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की। कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को चिह्नित कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को झबरावाला में आयोजित बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी ने बताया कि करीब 6.15 किलोमीटर नहर को भूमिगत करने के लिए काम शुरू होने जा रहा है। तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाने का भी प्रस्ताव है। काम शुरू होने से पहले ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनकर उनसे सहयोग देने को कहा जा रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रणजोध सिंह ने कहा कि सिंचाई की नहर को भूमिगत होने पर सफाई की व्यवस्था पर प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। कहा कि नहर की सिंचाई के लिए पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र तडियाल ने कहा कि नहर में गंदगी और कूड़ा करकट आदि जमा हो जाता है। ऐसे में किसानों को दिक्कतें आ सकती है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर ही नहर को भूमिगत कराया जा रहा है। बैठक में अधिशासी अभियंता डीसी उनियाल, अवर अभियंता केएस चौहान, आशीष यादव, अखिलेश सिंधवाल, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य परमिंदर सिंह बाउ, प्रताप सिंह, गुरबचन सिंह, मोहन सिह, बख्शीश सिंह, मंगल रौथान, परमदत्त, सरजीत सिंह, मौहम्मद युसूफ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें