फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति का शिष्टमंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आईडीपीएल बचाओ सर्वदलीय संघर्ष समिति के एक शिष्टमंडल ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को बैराज स्थित कैंप कार्यालय में समिति के अध्यक्ष एचएन सिंह के नेतृत्व में शिष्ट मंडल ने विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को आईडीपीएल की समस्या का निराकरण करने की मांग की। मौके पर उन्होंने टाउनशिप में रह रहे भूतपूर्व कर्मचारियों की विधवाओं, आश्रितों को पूर्व की भांति टाउनशिप में रहने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात कर चुके हैं। शीघ्र ही दोबारा इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। उन्होंने सदस्यों को आश्वस्त किया कि आईडीपीएल से कोई भी बेघर नहीं होगा। इस अवसर पर विजेंद्र चौधरी, महिपाल सिंह, देव सिंह गुसाईं, कन्हैया प्रसाद, केसी जोशी, आरएस यादव, डॉ. सुधीर चौधरी, युद्धवीर चौहान, पीपी भदोला, गुलाब रावत, महावीर सिंह, एमएच शास्त्री, आनंद तड़ियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें