फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: द प्रेसीडेंसी स्कूल ने लगातार नौवीं बार जीती वॉलीबाल चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। दून में गुरु नानक एकेडमी की ओर से आयोजित डीडीसीए वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब लगातार नौवीं बार द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला के नाम रहा। दून ब्लॉसम स्कूल की टीम उप विजेता रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेस्ट ऑफ फाइव सेट में खेला गया। पहला सेट हारने के बाद द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला ने न्यू दून ब्लॉसम को 23-25, 25-18, 25-17 और 27-25 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। विद्यालय परिवार की ओर से विजेता टीम को सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मनिंदर सिंह ने कहा कि खेलों से छात्र के व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रधानाचार्य श्वेता अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय की खेल प्रतिभाओं से उम्मीद है कि वह भविष्य में भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखेगे। इस दौरान मैनेजर दिनेश त्रिपाठी, बिजेंद्र भट्ट, दीपक रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें