फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हाथियों की गतिविधियों पर ड्रोन से रखी जा रही नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाल ही में माजरी ग्रांट में हाथी ने कई घरों की चहारदीवारी की थी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

डोईवाला। वन विभाग अब ड्रोन से हाथियों की आवाजाही पर निगरानी रख रहा है। इसके अलावा क्विक रिस्पांस टीम भी वन सीमाओं पर सक्रिय है। वन सीमाओं के आबादी वाले इलाकों में पिछले काफी दिनों से हाथियों की आवाजाही आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गई थी। माजरी ग्रांट में हाथी ने कई घरों की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त कर दी थी। इसके अलावा गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचाया था। शनिवार की सुबह टहलने आए ओएनजीसी के रिटायर्ड कर्मचारी को हमला कर घायल कर दिया था। वन विभाग ने हाथी की अधिक आवाजाही होने पर संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाते हुए ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू किया है। डोईवाला क्षेत्र में गन्ने की अधिक खेती होती है। इसके लालच में हाथी खेतों में पहुंच रहे हैं। खेतों में घुसे होने के कारण हाथी दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में ड्रोन से उसकी गतिविधियों को देखा जा रहा है। हाथी के आबादी में आने पर विभाग को तत्काल पता चल जाएगा। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि ड्रोन से हाथी की निगरानी शुरू कर दी गई है। इन्हें जंगल में खदेड़ने के लिए टीम 24 घंटे क्षेत्रों में सक्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें