फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड कलाकारों से गुलजार हुई तीर्थनगरी

विज्ञापन
त्रिवेणीघाट पर गंगा आरती में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी इन दिनों बॉलीवुड कलाकारों से गुलजार है। तीर्थनगरी में हिंदुत्व फिल्म की भी शूटिंग होने जा रही है। इस फिल्म में अभिनय करने वाले बॉलीवुड कलाकार और रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया, पंजाबी गायक दलेर मेहंदी, भजन गायक अनूप जलोटा समेत कई बॉलीवुड की हस्तियां यहां पहुंच चुुके हैं। तपोवन, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घूम रहे इन कलाकारों को देखकर इनके प्रशंसक इनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। नई फिल्म की शूटिंग तीर्थनगरी समेत हरिद्वार, कुंजापुरी, देहरादून आदि जगहों पर होगी। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक यह बॉलीवुड कलाकार करीब दो सप्ताह तक तीर्थनगरी में शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से तीर्थनगरी के त्रिवेणीघाट के समीप एक आश्रम में एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अभिनेता राम कुमार राव के साथ अन्य कलाकार शूटिंग कर रहे हैं। रविवार देर शाम त्रिवेणीघाट पर गंगा आरती में फिल्म के कलाकार शामिल हुए। इस दौरान फिल्म कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें