फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: संडे को सैलानियों से गुलजार रहा पार्क

Mon, 29 Jun 2026 12:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
लच्छीवाला नेचर पार्क में जल क्रीड़ा करते पर्यटक।स्रोत-विभाग
विज्ञापन
लच्छीवाला नेचर पार्क में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। 7881 पर्यटक नेचर पार्क में पहुंचे। जून के सभी रविवार को नेचर पार्क में आए पर्यटकों की संख्या से वन विभाग भी खासा उत्साहित रहा।पर्यटकों की बढ़ती आमद नेचर पार्क की लोकप्रियता और बेहतर व्यवस्थाओं का संकेत मानी जा रही है। रविवार को लच्छीवाला नेचर पार्क में पहुंचे पर्यटकों ने जलक्रीड़ा, बोटिंग और झूलों का लुत्फ उठाया। पर्यटक परिवार और मित्रों के समूह में पेड़ों की शीतल छाया में बैठकर सुकून के पल व्यतीत करते रहे। लच्छीवाला नेचर पार्क का प्राकृतिक वातावरण, हरियाली, स्वच्छ जलधाराएं और मनोरंजन की सुविधाएं इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रही है। वन विभाग की ओर से भी पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पार्क में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। लच्छीवाला नेचर पार्क प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि रविवार को 7881 पर्यटक नेचर पार्क में आए थे। जून के सभी रविवार का पर्यटकों का आंकड़ा इसके आसपास ही रहा है। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी जीएस धमांदा ने पर्यटकों से अपील की है वह पार्क की स्वच्छता बनाए रखें और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें