फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: डोईवाला कॉलेज में 13 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। यहां छात्रसंघ के पांच व विवि प्रतिनिधि के एक पद के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। सचिव पर तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है, जबकि अन्य सभी पदों पर दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। रविवार को नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन




शनिवार को डोईवाला महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जो अपराह्न तीन बजे तक चली। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एसएस बलूनी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मोहित डंगवाल, संजू ठाकुर, उपाध्यक्ष पद पर गार्गी शर्मा और योगिता कोहली, सचिव पद पर अंजलि चौधरी, आशीष पंवार व पायल, सह सचिव पद पर रीतिका व रिया, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव रौतेला और पलक खत्री के अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर आशुतोष सिंह और हिमांशु ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। चीफ प्राक्टर डॉ.एनडी शुक्ला ने पुलिस अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाए रखा। बताया कि रविवार को नाम वापसी का दिन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें