भोपालपानी वन चौकी के पास पौधरोपण करते विधायक और वनकर्मी: जागरूक पाठक
- फोटो : Archive
हरेला पर्व पर गुरुवार को शहर हरियाली के रंग में रंगा नजर आया। सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, स्कूलों और आम लोगों ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्मृति वन ऋषिकेश में पर्यावरण संरक्षण के लोक पर्व हरेला अभियान के तहत जिला गंगा संरक्षण समिति देहरादून, वन विभाग ऋषिकेश ,नगर निगम एवं विभिन्न संगठनों ने मिलकर बृहद पौधरोपण किया। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण के प्रति श्रद्धा का पर्व है। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला गंगा संरक्षण समिति के नामित सदस्य विनोद प्रसाद जुगलान ने कहा कि हरेला केवल पौधरोपण का अभियान नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का एक लोक पर्व है जो प्रकृति के प्रति आत्मीयता का जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम में 100 से अधिक पौधे रोपित किए गए।