नगर पालिका ने 15 लाख की लागत से शीशमझाड़ी में सीसी रोड बनाई, जो छह माह में ही उखड़ने लगी है। रोड पर बजरी के ढेर लग गए हैं। इससे नगर पालिका की ओर से कराए गए कामों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
छह महीने पहले नगर पालिका मुनिकीरेती ने शीशमझाड़ी में दयानंद आश्रम के गेट से सचिदानंद आश्रम से आगे तक करीब 300 मीटर सीसी रोड बनाई थी। इस पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए थे। सीसी रोड बनने के चंद दिनों बिखरने लग गई थी। आश्रम संचालकों ने घटिया सामग्री से हुए निर्माण कार्य की शिकायत नगर पालिका मुनिकीरेती से की, लेकिन नगर पालिका छह महीने बीत जाने के बाद भी न तो संबंधित ठेकेदार से रिकवरी की गई, और न ही सड़क दोबारा से बनाई गई।
छह महीने से पालिका प्रशासन ने फाइल दबाकर रखी है। पालिका ने अन्य वार्डों में भी जो सीसी सड़क बनाई है, उनकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठ चुके हैं।