फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: मंत्री ने कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग और हर्षपाल ने हासिल की ब्लैक बेल्ट की डिग्री
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आईएसकेओआई इंडिया की कराटे बेल्ट टेस्ट परीक्षा के उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को डिप्लोमा और डिग्री प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

रविवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। युवा वर्ग को खेलों की ओर अग्रसर होना चाहिए। कहा कि आत्म सुरक्षा के लिए जूडो, कराटे, ग्रेपलिंग जैसे खेल आवश्यक है। आज के परिवेश को देखते हुए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को इसके प्रशिक्षण की ओर आकर्षित करना चाहिए। कराटे प्रशिक्षक विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि उक्त परीक्षा में अनुराग भद्री व हर्षपाल ने 5 साल की कड़ी मेहनत से ब्लैक बेल्ट में शैंपाई की उपाधि प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, सुहाना, वंश कुमार, वीरा, अंशिका, आस्था, कृतिका नेगी, विजेंद्र बिष्ट ने ऑरेंज बेल्ट परीक्षा और ताजेन्द्र सिंह ने येलो बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस मौके पर संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, पार्षद विकास तेवतिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें