फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर कपड़े डालने गई महिला को बंदर ने किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमानीवाला (प्लांटेशन क्षेत्र) में बंदरों का आतंक मचा है। शनिवार को छत पर कपड़े डालने एक महिला को बंदर ने काटकर लहूलुहान कर दिया। महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां एंटी रेबीज का इंजेक्शन न मिलने की वजह से बाद में परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। क्षेत्रीय लोगों ने पीड़ित को वन विभाग से मुआवजा दिलाए जाने के साथ ही बंदरों को काबू करने की मांग की है।
विज्ञापन

प्लांटेशन क्षेत्र में रहने वाली निर्मला भट्ट शनिवार सुबह अपने मकान की छत पर कपड़े डाल रही थी, तभी छत में मौजूद एक बंदर निर्मला के पैर पर काट लिया। महिला के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे और बंदर को भगा जख्मी महिला को अस्पताल ले गए। क्षेत्र में इससे पहले भी बंदर के काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। विनीता देवी, उम्मेद सिंह मिश्रवान, शंकर सिंह को भी बंदर काट चुका है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश व्यास, सामाजिक कार्यकर्ता धर्म सिंह क्षेत्री, रंजीत थापा ने बंदरों को काबू करने की गुहार लगाई।
रेबीज इंजेक्शन न होने पर आक्रोश
श्यामपुर। क्षेत्रीय लोगों में इस बात पर भारी आक्रोश है कि सरकारी अस्पताल, ऋषिकेश में एंटी रेबीज का इंजेक्शन नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन कुत्ते और बंदर लोगों को काट रहे हैं, लेकिन विभाग और सरकार दोनों की तरफ से एंटी रेबीज के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें