सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रानीपोखरी सीएसडी कैंटीन में करीब 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित एक सामुदायिक शेड का लोकार्पण किया। शेड निर्माण होने से कैंटीन आने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को धूप और बारिश में लाभ मिलेगा। सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों का सम्मान पूरे राष्ट्र का सम्मान है।्र वह खुद भी एक फौजी रहे हैं। इसलिए फौजियों और उनके परिजनों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं। पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी की है। प्रदेश सरकार ने बलिदान होने पर उनके परिजनों को दी जाने वाली दस लाख की राशि को बढ़ाकर पचास लाख रुपये किया है। उनकी सरकार बलिदानी सैनिकों के परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दे रही है। अभी तक बलिदानी सैनिकों के कुल 28 परिजनों को नौकरी दी जा चुकी है। सैन्य धाम बनकर तैयार हो चुका है।केंद्रीय अध्यक्ष कमांडर (सेनि) शौकीन सिंह मथारू ने शेड के अंदर सीलिंग लगवाने, कैंटीन छत के ऊपर शेड बनवाने और कैंटीन में एसी लगवाने की मांग उठाई। कमांडर (सेनि) शौकीन सिंह मथारू, कैप्टन (सेनि) आनंद सिंह राणा, कैप्टन (सेनि) कैलाश मडवाल, राजेंद्र सिंह, पीएस पंवार, एसएम पुंढीर, राकेश नेगी, प्रशांत, गुलाम सिंह, बिटल सिंह आदि उपस्थित रहे।