फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स: उत्तराखंड के मरीजों के लिए शुरू हुआ अलग ओपीडी काउंटर

Wed, 08 Jul 2026 07:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक व स्थानीय विधायक ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। एम्स में उत्तराखंड के स्थानीय रोगियों के लिए अलग से ओपीडी पंजीकरण काउंटर शुरू कर दिया गया है। काउंटर पर राज्यवासियों को पंजीकरण और बिलिंग सुविधा में प्राथमिकता दी जाएगी।
बुधवार को संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर अस्पताल के भू-तल पर स्थित पंजीकरण एरिया में इस काउंटर का उद्घाटन किया। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि इस काउंटर पर उत्तराखंड के स्थानीय रोगियों को रोगी पंजीकरण संबंधी कार्यों में विशेष सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि एम्स में लगातार बढ़ रहे रोगियों की संख्या को देखते हुए स्थानीय रोगियों को पंजीकरण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने एम्स प्रशासन से अनुरोध कर राज्यवासियों के लिए अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग की थी। इस अवसर पर उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवि कुमार, डॉ. विकास पंवार, पीआरओ डॉ. संदीप कुमार सिंह, उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी कमांडेंट अनिल चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें