फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नवनिर्मित दो सार्वजनिक शौचालय जतना को सौंपे

विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित कोयल घाटी के समीप सार्वजनिक शौचालयों का उद्घाटन करतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित वेंडिंग जोन में मेयर अनिता ममगाई ने बुधवार दोपहर दो लाख रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर कोयल घाटी के समीप भी निगम द्वारा करीब तीन लाख रुपये की लागत से बनवाए गए नवनिर्मित शौचालय को जनता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ्य तीर्थ नगरी की परिकल्पना साकार रूप लेने लगी है। ऋषिकेश को खुले में शौच से पूर्ण रूप से मुक्त कराने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह तेजी से अपनी पूर्णता की ओर अग्रसर है। कहा कि उनका प्रयास है कि शहर के हर क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाए। ताकि इससे यहां आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी इसकी सुविधा मिल सके। इस मौके पर कार्यदायी सुरभी लोक संस्था के चेयरमैन आशीष तिवारी, प्रांतीय प्रबंधक विक्रम सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव शर्मा, मैनेजर विकास कुमार, पार्षद भगवान सिंह पवार, उमा बृजपाल राणा, विजय बडोनी, राकेश मियां, बिजेंदर रमोला, बिजेंद्र मोगा, कमलेश जैन, कमला गुनसोला, गुरविंदर सिंह गुरी, अजीत गोल्डी, भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा, रणवीर सिंह,रोमा सेहगल, संगीता नोटियाल, सुजीत यादव, राजीव गुप्ता, गौरव केन्थुला, रंजन अंथवाल, रणवीर सिंह , नगर निगम से सहायक अभियंता आनंद मिश्रवाण, जेई तरुण लखेड़ा ,सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा ,प्रशांत कुकरेती आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें