फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: राफ्टिंग के शौकीनों को करना होगा और इंतजार, गंगा का जलस्तर बढ़ने से अगले महीने नहीं हो पाएगी शुरू

Mon, 28 Aug 2023 02:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई, कलकत्ता, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न प्रांतों के पर्यटक मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और तपोवन क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए कई पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग भी करवाते हैं। लेकिन बीते दिनों हुई तेज मूसलाधार बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर काफी अधिक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहसिक खेल रिवर राफ्टिंग का इंतजार करने वाले शौकीनों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से एक सितंबर से रिवर राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा। सितंबर के प्रथम सप्ताह में पर्यटन विभाग की टीम गंगा का जलस्तर देखेगी। इसके बाद ही रिवर राफ्टिंग के संचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन


गंगा में 30 जून के बाद रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाता है। एक सितंबर से दोबारा नदी में राफ्टिंग का संचालन शुरू होता है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई, कलकत्ता, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत विभिन्न प्रांतों के पर्यटक मुनि की रेती, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम और तपोवन क्षेत्र में राफ्टिंग के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए कई पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग भी करवाते हैं। लेकिन बीते दिनों हुई तेज मूसलाधार बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर काफी अधिक है।

रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू करना संभव नहीं

ऐसे में एक सितंबर से गंगा में रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू करना संभव नहीं है। जलस्तर के कम होने के बाद ही राफ्टिंग का संचालन शुरू हो पाएगा। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 338.90 दर्ज किया गया, जो चेतावनी रेखा 339.50 से 60 सेमी नीचे रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  समर्थ पोर्टल से यूजी के दाखिले बंद, कंपार्टमेंट वाले छात्र परेशान, केवल इन्हें मिल रहा अब दाखिला
विज्ञापन


गंगा में रिवर राफ्टिंग के संचालन के लिए शासन स्तर से अभी तक कोई पत्राचार नहीं हुआ है। इन दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ा है। सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में विभागीय टीम गंगा नदी की रेकी करेगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - खुशाल सिंह नेगी, साहसिक खेल पर्यटन अधिकारी टिहरी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें