फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ और मंडल स्तर पर कांग्रेस को मजबूत बनाएं : गोदियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों की मंथन-चिंतन बैठक हुई
विज्ञापन




नगर निगम सभागार में महानगर कांग्रेस की चिंतन-मंथन बैठक हुई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने नगर निकाय चुनाव को लेकर मंथन किया। जिसमें कार्यकर्ताओं से बूथ और मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

रविवार को आयोजित बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूत कर रही है। कार्यकर्ता आमजन के बीच जनमुद्दों को उठा रहे हैं। बैठक और चौपाल के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर घर-घर जाकर दस्तक देकर कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं। जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा हैं। वार्डों में मजबूत टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा कि भाजपा ने समाज में नफरत फैलाने और लोगों को बांटने का काम किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ता आपसी भाईचारे का संदेश देकर देश की एकता को मजबूत बना रहे हैं। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, दीप शर्मा, सुधीर राय, प्रदीप जैन, नीलम तिवारी, मनीष शर्मा, विजयपाल रावत, देवेंद्र प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, ललित मोहन मिश्र, लल्लन राजभर, रवि जैन, बीएस पयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें