मेधावी छात्रों को दिया गया कमला नेहरू पुरस्कार: संवाद
जौलीग्रांट। सरस्वती विद्या मंदिर कोटी अठूरवाला में कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 22 हाईस्कूल और 15 इंटर के छात्रों को सम्मानित करते हुए एक-एक हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच जिला संयोजक जगत सिंह असवाल और सुरेंद्र नेगी ने कहा कि शिशु मंदिरों में आधुनिक और संस्कारपूर्ण शिक्षा दी जा रही है। जिस कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यमों से निकालकर विद्या भारती के स्कूलों में भेज रहे हैं। प्रधानाचार्य महिताब गुसाईं ने कहा कि विद्यालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस अवसर पर दिनेश नेगी, अशोक कपरूवाण, जिला प्रचारक नितिन, संदीप नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद