फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिउली तक नहीं पहुंच रही एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
I 80 मीटर की सड़क बदहाल स्थिति में, मरीजों और तीमारदारों को हो रही परेशानीI
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिउली जाने वाली आंतरिक सड़क बीते तीन वर्षों से बदहाल बनी हुई है। करीब 80 मीटर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। जिसके कारण पीएचसी केंद्र तक एंबुलेंस नहीं पहुंच रही है। मरीज और तीमारदारों को परेशानी हो रही है।



लक्ष्मणझूला डीएम कैंप कार्यालय से मात्र 20 किमी दूर दिउली है। दिउली मुख्य बाजार से करीब 700 मीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। वर्ष 2019 में आंतरिक सड़क का निर्माण हुआ था। कुछ समय तक आंतरिक सड़क पर एंबुलेंस की आवाजाही रही। वर्ष 2020 बरसात के दौरान अतिवृष्टि से सड़क बदहाल हो गई। करीब 80 मीटर की सड़क भू-स्खलन की भेंट चढ़ गई। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। जिसके कारण अब पीएचसी केंद्र में एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


केंद्र में रोजाना 20 से 25 मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में केंद्र से हायर सेंटर रेफर मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचने के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। ग्राम पंचायत दिउली प्रधान उर्मिला देवी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में उन्होंने तत्कालीन जनप्रतिनिधि से बदहाल सड़क का मरम्मत कराने की मांग की थी। लेकिन आज भी सड़क बदहाल बनी हुई है। सड़क निर्माण नहीं होने से मरीज और तीमारदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन





I
I

Iस्वास्थ्य विभाग की ओर से तत्कालीन विधायक के माध्यम से लोनिवि दुगड्डा को सड़क मरम्मतीकरण के लिए पत्राचार किया था। सड़क का मरम्मतीकरण हो इसके लिए वर्तमान विधायक से भी पत्राचार किया जाएगा। -डॉ. राजीव कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें