फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी को लेकर विवाद, शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की प्रबंध कमेटी को लेकर विवाद हो गया है। भारी हंगामे के बीच एक पक्ष ने सरदार गोविंद सिंह को सर्वसम्मति से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा का प्रधान का चुने जाने की घोषणा की है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग के आरोप में चालान की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन




गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की प्रबंध कमेटी को लेकर दो पक्षों में कुछ दिन से विवाद चल रहा था। कमेटी के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि बीते वर्ष 14 दिसंबर को कुछ बाहरी लोगों ने जबरन नई कमेटी का गठन कर दिया था। गुरुद्वारा के कार्यालय सहित कमरों में ताले लगा दिए थे। उक्त कमेटी के लोगों ने गुरुद्वारा में अव्यवस्थाएं फैला दी थीं। जिस पर बीते चार जनवरी को संगत ने बैठक कर भंग करने का निर्णय लिया था। शनिवार को संगत की बैठक में दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान मारपीट भी हुई। हंगामे को देख मौके पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। भारी हंगामे के बीच नए प्रधान को चुना गया। कमेटी के सदस्य सरदार परमजीत ने कहा कि सर्वसम्मति से सरदार गोविंद सिंह को प्रधान चुना गया है। सरदार गोविंद सिंह वर्ष 2014 से 17 तक और 2020 से प्रधान रहे हैं।

Iदो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जI



गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी विवाद में दो के खिलाफ नामजद मुकदमा भी दर्ज किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एसएस बिष्ट ने बताया कि मोनिका नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मोनिका ने बताया कि बीते 15 जनवरी को रात करीब 11 बजे जगजीत सिंह व बलवंत सिंह डंग ने मेरे और मेरे पति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि मोनिका की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें