फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: नलकूप लगने से सैकड़ों लोगों को मिलेगा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौलीग्रांट। क्षेत्रीय विधायक ने जुड्डी गांव में 90 लाख की लागत से लगने वाले नलकूप का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद नलकूप खोदाई का कार्य शुरू किया गया। जुड्डी गांव में नलकूप लगने से जुड्डी, तरली जौली और बड़ोवाला के सैकड़ों लोगों को पेयजल का लाभ मिलेगा। नलकूप को कुल 90.43 लाख की लागत से लगाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से जुड्डी में पेयजल नलकूप लगाए जाने की मांग कर रहे थे। जल्द ही तीन क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों को इस नलकूप से पेयजल मिलना शुरू हो जाएगा। कहा कि कुछ दिन पहले ही शासन ने नलकूप लगाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। पहली किस्त के रूप में 54.258 रुपये भी जारी कर दिए हैं। सभासद अरुण सोलंकी ने कहा कि इससे सैकड़ों लोगों की पेयजल किल्लत दूर होगी। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, राकेश डोभाल, राजकुमार पुंडीर, पंकज रावत, भारत नेगी, अनूप सोलंकी, मनोज नौटियाल, विनोद असवाल, सत्य सिंह बिष्ट, पुरुषोत्तम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें