फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: गायक नेहा कक्कड़ के घर की गलियों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



पार्किंग में चार से पांच फीट तक भरा पानी, तैर रहे वाहन

भारी बारिश से शहर की मुख्य सड़कें और आंतरिक गलियों में जलभराव हो गया है। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से कई जगहों पर पानी की निकासी नहीं हो रही है। गंगा नगर में बॉलीवुड गायक नेहा कक्कड़ के घर की गली समेत कई गलियों में कई फीट पानी भरा हुआ है। इससे लोगों में स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ आक्रोश है।

पॉश कॉलोनी में गंगा नगर में गायक नेहा कक्कड़ का घर है। बीते दिनों हुई भारी बारिश की वजह नेहा कक्कड़ के घर की पार्किंग और गली में करीब चार से पांच फीट पानी भर गया है। पार्किंग में खड़े वाहन तैर रहे हैं। उनके घर के आस पास गलियों और खाली भू-खंडों में भी करीब पांच फीट तक पानी भर गया था। स्थानीय निवासी सत्ते सिंह पुंडीर ने बताया कि उन्होंने मुंबई में नेहा के परिवार से संपर्क किया। फिर उनके घर की पार्किंग की दीवार को जेसीबी से तोड़ा गया। इसके बाद पानी की निकासी हुई, लेकिन अभी भी नेहा के घर की पार्किंग और गलियों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि गंगा नगर के हनुमंत पुरम सहित लोवर गंगा नगर में बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल है। गलियों में कई फीट पानी भरने की वजह से लोगों के घरों में पानी भर जाता है। बारिश के पानी की वजह से लोगों का लाखों का नुकसान हो गया है। कहा चाहे प्रशासन की टीम हो या फिर नगर निगम की टीम कोई भी यहां देखने तक नहीं आया है।
विज्ञापन






नगर निगम की टीम शहर की गलियों में हुए जलभराव को कम करने में जुटी हुई है। निगम की ओर से जगह-जगह जलभराव की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। स्थिति सामान्य करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

- अनीता ममगाईं, मेयर, नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें