पूर्णानंद पब्लिक स्कूल में गुड और बैड टच की जानकारी देतीं प्रधानाचार्य विधि गुप्ता।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। पूर्णानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों को प्रधानाचार्य विधी गुप्ता ने गुड और बैड टच की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि उन्हें सिर्फ माता-पिता, भाई-बहन और आया ही छू सकते हैं। यदि कोई जबरदस्ती करता है तो पहले चिल्लाएं। उसके बाद माता-पिता और अपने विद्यालय के अध्यापक को घटना के बारे में बताएं। किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। अपने माता-पिता और टीचर से कोई बात छुपानी नहीं चाहिए। प्रधानाचार्य विधि गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में गुड और बैड टच के बारे मेें हफ्ते में एक दिन बच्चों को जानकारी दी जाती है। इस अवसर पर मेघा कपूर, निधि पुंडीर, कार्तिकेय शर्मा, शैलजा देवी, सिमरन शर्मा, अनिकेत प्रजापति आदि मौजूद थे