फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: कूड़ा निस्तारण केंद्र का जल्द होगा संचालन

Fri, 06 Mar 2026 02:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
15-लाल पानी बीट प्लांट का निरीक्षण करते मेयर शंभू पासवान।स्रोत-निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
लाल पानी बीट में जल्द कूड़ा निस्तारण केंद्र का संचालन शुरू होगा। मेयर ने निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।



बृहस्पतिवार को मेयर शंभू पासवान व नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने लालपानी बीट स्थित निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि प्लांट के लिए आवश्यक सभी आधुनिक मशीनें कार्यस्थल पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीनों का इंस्टॉलेशन (स्थापना) कार्य तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सिविल और तकनीकी कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि प्लांट का निर्माण ऋषिकेश की स्वच्छता के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। प्लांट के शीघ्र संचालन में आने के बाद गोविंद नगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कूड़े का पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें