रानीपोखरी स्थित कमला मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यअतिथि।
- फोटो : amar ujala
रानीपोखरी स्थित कमला मैदान में सम्राट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब खलबली ऋषिकेश टीम के नाम रहा। विजेता टीम को 25 हजार रुपये की नकद धनराशि और एक ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम की ओर से 331 रन बनाने और नौ विकेट लेने पर दिनेश को मैन ऑफ दि सीरीज से नवाजा गया।
फाइनल मुकाबला रविवार को खलबली ऋषिकेश और सम्राट क्लब रानीपोखरी के बीच खेला गया। ट्रॉस जीतकर खलबली ऋषिकेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में टीम ने आठ विकेट खोकर 165 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सम्राट क्लब के खिलाड़ी 17 ओवर में 94 रनों पर ही सिमट गई।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जितेंद्र नेगी ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नरेश उनियाल, संपूर्ण रावत, देवेंद्र भट्ट, सुरेश रमोला, विकास कठैत, सूरज कुमार, अनिल कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, बलराम, मोंटी आदि उपस्थित रहे।