डोईवाला। दी प्रेसीडेंसी इंटनेशनल स्कूल भानियावाला में रविवार को एडुटेनमेंट फेस्टिवल और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देश और राज्य की संस्कृति से लोगों को रूबरू कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल शम्मी सब्बरवाल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्रों को शैक्षणिक कार्यों के अलावा तकनीकी ज्ञान और कौशल विकसित करना होगा। विद्यालय निदेशक मनिंदर सिंह ने बताया कि परमीत सिंह, अध्ययन कटवाल और अवृत्ति खंतवाल को स्कॉलर ऑफ दी ईयर का पुरस्कार मिला। स्पिरिट ऑफ प्रेसीडेंसी अवार्ड अश्मिता और सत ज्ञान ट्रॉफी शिवांशी को मिली। विद्यालय प्रधानाचार्य श्वेता अग्रवाल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कार्यक्रम में गुनासीस जुनेजा, रविंद्र कौर, दिनेश त्रिपाठी, कमलेश बहुगुणा, वीरपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद